कानपुर
कानपुर कमिश्नरेट के जाजमऊ क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब गंगा और रामदेवी के बीच बने पुल पर एक ट्रक में अचानक आग लग गई। चलते ट्रक से उठती लपटों को देखकर राहगीरों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
सुरक्षा के दृष्टिगत पुल पर यातायात को कुछ समय के लिए बाधित किया गया, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।
