कानपुर
फोन पर विवाद के बाद महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराने शिवली रोड स्थित गायत्री पुरम में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। कुछ समय बाद महिला कमरे में चली गई। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों को शक हुआ।जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर महिला अचेत अवस्था में मिली, जिसके बाद उसे नीचे उतारा गया।सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के सही कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
