कानपुर
थाना बादशाहीनाका पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा शातिर चोरी करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए 02 महिलाओं एवं 01 युवक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य अभियुक्त की तलाश जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त जूही क्षेत्र के परम पुरवा के निवासी हैं, जो बैटरी रिक्शा में बैठकर महिलाओं को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे आभूषण एवं ₹49,570 नकद बरामद किए गए हैं। जांच में यह भी प्रकाश में आया है कि अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व से भी विभिन्न आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
