रामनवमी पर सेंट्रल जोन में 45 जुलूस, पुलिस ने कसी सुरक्षा व्यवस्था

 

कानपुर नगर

रामनवमी पर्व को लेकर कानपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सेंट्रल जोन में इस बार करीब 45 जुलूस निकाले जाएंगे, जिनके लिए प्रशासन ने पहले से ही व्यापक तैयारी कर ली है।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी जुलूस मार्गों का आयोजकों और संबंधित विभागों के साथ संयुक्त निरीक्षण कर लिया गया है।

 

खास तौर पर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख धर्मस्थलों, सड़कों पर झुकी पेड़ों की डालियों और बिजली के तारों की स्थिति का आंकलन कर आवश्यक सुधार कराए गए हैं।

 

सुरक्षा के लिहाज से हर जुलूस मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

 

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना प्राथमिकता है।

 

अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *