लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती

 

37वीं वाहिनी पीएसी में मैराथन दौड़ एवं साइक्लोथॉन का आयोजन 27 मार्च, 2026 को भारत की एकता और अखंडता के अमर शिल्पी, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एकता वर्ष अक्टूबर 2026 तक के क्रम में आज 37वीं वाहिनी पीएसी में एक सार्थक कार्यक्रम संपन्न हुआ। शासन एवं पीएसी मुख्यालय के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी में राष्ट्रीय एकता अनुशासन और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना रहा।

 

मुख्य आयोजन एवं नेतृत्व

यह गौरवशाली आयोजन सेनानायक श्री बी. बी. चौरसिया की गरिमामयी उपस्थिति एवं कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविरपाल चंद्रेश्वर के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में ‘साइकिल रैली’ एवं ‘हाफ मैराथन’ के माध्यम से सरदार पटेल के दृढ़ संकल्पों को याद किया गया।

 

प्रतिभागियों का उत्साह

इस कार्यक्रम में वाहिनी के समस्त अधिकारी/कर्मचारी,स्पोर्ट्स टीम, प्रशिक्षु आरक्षियों के साथ-साथ पुलिस मॉडर्न स्कूल (PMS) के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने अत्यंत ऊर्जा और अनुशासन के साथ प्रतिभाग किया।

 

सेनानायक महोदय की देखरेख में सुरक्षा, यातायात और चिकित्सा की चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं, जिससे पूरा कार्यक्रम निर्बाध रूप से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर दलनायक ब्रजकिशोर शाहू, सूबेदार सैन्य सहायक सुरेंद्र सिंह सहित वाहिनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का निरंतर उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम के सफल समापन पर सेनानायक श्री बी. बी. चौरसिया द्वारा स्वयं सभी प्रतिभागी छात्रों, नौजवानों और प्रशिक्षु आरक्षियों को नींबू पानी एवं बिस्कुट का वितरण किया गया। सेनानायक के इस आत्मीय व्यवहार ने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया और टीम भावना के साथ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *