कांग्रेस की सर्वधर्म प्रार्थना सभा
कानपुर। आज कानपुर महानगर कांग्रेस द्वारा पार्टी मुख्यालय तिलक हाल में देश की वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वास्थ्य लाभ के लिए सर्वधर्म प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर हिंदू व मुस्लिम समाज के लोगों ने एकत्र होकर अपने-अपने तरीके से ईश्वर से प्रार्थना की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।सभी लोगों ने एकजुट होकर देश की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जल्द स्वस्थ होकर पुनः सक्रिय सार्वजनिक जीवन में लौटने की प्रार्थना की।महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि सोनिया गांधी जी का नेतृत्व, अनुभव एवं योगदान देश और कांग्रेस पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उनके मार्गदर्शन से संगठन को हमेशा मजबूती मिली है और भविष्य में भी उनकी आवश्यकता बनी रहेगी।पवन गुप्ता ,निज़ामुद्दीन खां,शंकर दत्त मिश्रा , इकबाल अहमद,शांतनु दीक्षित,प्रतिभा अटल पाल ,सैमुअल लकी सिंह,रितेश यादव,तंमय श्रीवास्तव, एमराना खान,अवनीश सलूजा ,अजय श्रीवास्तव शीलू, जावेद उस्मानी,प्रमोद गुप्ता, शाहीनखान, विनोद अवस्थी आदि कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
