कोर्ट के आदेश पर मकान खाली कराने पहुंची पुलिस, युवक ने लगाई आग, नहर में कूदा

 

कानपुर कमिश्नरेट के साउथ जोन के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कोर्ट के आदेश पर मकान खाली कराने पहुंची पुलिस को देख एक युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा ली और पास की नहर में कूद गया।पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नहर से बाहर निकालकर पहले कांशीराम अस्पताल और फिर उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि यह मामला करीब 14 साल पुराना है, जिसमें बैंक लोन न चुकाने पर मकान की नीलामी हो चुकी थी और कोर्ट चार बार कब्जा दिलाने का आदेश दे चुका था।बीते शाम को पुलिस टीम कब्जा दिलाने पहुंची थी, इसी दौरान यह घटना हुई। वहीं पुलिस ने कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए मकान का कब्जा दिला दिया है।परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने ताला तोड़कर सामान जब्त किया, जिससे आहत होकर युवक ने यह कदम उठाया। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *