*विधायक अमिताभ बाजपेई ने सार्वजनिक कार्यक्रम, विवाह, भंडारे में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने की जिलाधिकारी से की मांग*

 

कानपुर 28/03/2026

 

विधायक अमिताभ बाजपेई ने गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर जिलाधिकारी को पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग की है।

 

अपने पत्र में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गैस सिलेंडरों की उपलब्धता को लेकर गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। जमीनी स्तर पर एजेंसियों पर सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

उन्होंने विशेष रूप से विवाह, मुंडन तथा अन्य सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजकों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में इन कार्यक्रमों का आयोजन प्रभावित हो रहा है।

 

विधायक ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों, विवाह एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए आवेदन आधारित व्यवस्था बनाई जाए, ताकि आवश्यकतानुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा सकें। साथ ही भंडारे, सामूहिक भोज एवं धार्मिक आयोजनों के लिए भी प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं।

 

अंत में उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेकर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *