आज श्याम नगर में भवानी नगर स्थित सेक्टर अध्यक्ष श्री नरेश सिंह के आवास (बूथ संख्या 230, सेक्टर PLD इंटर कॉलेज) पर क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल एवं जिला अध्यक्ष शिवराम की गरिमामयी उपस्थिति में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुना गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देशवासियों को संबोधित करते हुए विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायक विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने (वोकल फॉर लोकल), पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने के प्रयासों और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों की प्रेरणादायक कहानियों का उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री जी ने युवाओं से नवाचार और स्टार्टअप की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया, साथ ही स्वच्छता, डिजिटल सशक्तिकरण और जनभागीदारी को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए नागरिकों को इन अभियानों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल जी ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरणा देने वाला एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है, जो समाज में सकारात्मक सोच और जनभागीदारी को बढ़ावा देता है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री अर्जुन बेरिया जी, श्री संजीव बेरी जी, श्री गौरव चतुर्वेदी जी, श्री केपी सिंह चौहान जी, श्री आशीष साहू जी सहित सम्मानित कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

अंत में सभी उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने और समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *