*कलक्टरगंज क्षेत्र में कथित लूट की सूचना असत्य पाई गई,*
*पुलिस जांच में हुआ खुलासा*
दिनांक 28.03.2026 को थाना कलेक्टरगंज क्षेत्रान्तर्गत एक कथित लूट की सूचना प्राप्त हुई, जिसमें *मोहम्मद रेहान* (उम्र करीब 16-17 वर्ष) पुत्र मोहम्मद इकबाल, निवासी 71/98/8 सुतरखाना, थाना हरबंशमोहाल, कानपुर नगर, द्वारा बताया गया कि वह जरीब चौकी चौराहा स्थित *“दिल्ली जूस एंड शेक सेंटर”* से करीब ₹45,000 लेकर घर जा रहा था, तभी कोपरगंज चौराहा के पास सिल्वर रंग की ओमनी कार सवार कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके रुपये छीन लिए गए ।
सूचना पर थाना कलेक्टरगंज पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई । जांच के दौरान किसी प्रकार की लूट की घटना घटित होना प्रमाणित नहीं पाया गया ।
इसके उपरांत पीड़ित से पुनः विस्तृत पूछताछ की गई, *जिसमें उसके द्वारा बताया गया कि घर पर डर के कारण उसने झूठी सूचना दी थी । वास्तव में उसके द्वारा लाए जा रहे रुपये रास्ते में बाइक गिरने के दौरान कहीं गिर गए थे, जिसके कारण परिजनों को गुमराह करते हुए लूट की झूठी सूचना दी गई।*
उक्त प्रकरण में पीड़ित के पिता द्वारा भी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि उनके पुत्र द्वारा *डरवश एवं नादानी* में गलत सूचना दी गई थी तथा भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का आश्वासन दिया गया है।
अतः जांच में उक्त लूट की सूचना असत्य एवं निराधार पाई गई है।
