पाम संडे: प्रभु यीशु के येरुशलम में विजय प्रवेश का दिन
कानपुर। आज के दिन का बड़ा ही महत्व है और बड़े ही हर्ष का विषय है ईस्टर पर्व से पहले रविवार का दिन पाम संडे के रूप में मनाया जाता है यह दिन ईसाई समुदाय के लोगों में प्रभु यीशु के येरुशलम में विजय प्रवेश के रूप में मनाया जाता है। सुंदर गीत के साथ देखो देखो कोई आ रहा है कैसा जलवा मसीह आ रहा है
आज के इस सुंदर मौके पर सेंट थॉमस चर्च के रेवरेंट फादर राजेश साइमन जी ने आज के महत्व को बताया कि जिस दिन प्रभु यीशु येरूशलम पहुंचे तो उनके स्वागत में बड़ी संख्या में महिलाएं बुजुर्ग बच्चों ने अपने हाथों में खजूर की डालिया लहराते हुए एकत्र हो गए और उनका जोरदार स्वागत किया और उनके उपदेशों पर चलने का प्रण किया इसीलिए आज के दिन को पाम संडे का महत्व दिया जाता है और धूमधाम से मनाया जाता है
आज के मौके पर रेवरेंट फादर थॉमस कुमार जी ने कहा कि पाम संडे के खास अवसर पर पूरे विश्व के चर्चा में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया जाता है जिसमें बाइबिल का पाठ प्रवचन और मिस्सा बलिदान का भी आयोजन किया जाता है पाम संडे यानी खजूर रविवार पाम संडे के साथ ईसाई समुदाय का पवित्र सप्ताह शुरू होता है इसी हफ्ते के शुक्रवार को गुड फ्राइडे और फिर रविवार को ईस्टर पर्व मनाया जाएगा आगे फादर जी ने बताया कि कि प्रभु को सभी कुछ मालूम था उन्होंने कभी कोई पाप भी नहीं किया था लेकिन हमारे और आपके पापों के कारण अपने आप को सूली पर अपने प्राण निछावर कर दिए आइए उनकी याद में हम भी प्रतिज्ञा करें कि अपने आस-पड़ोस सभी परेशान लोगों की मदद में हमेशा आगे बने रहे और अच्छे कार्य करते रहें।
आज के इस मौके पर-लेंसी डिसूजा, फादर थॉमस कुमार, सिस्टर सीजी, सिस्टर पुष्पा, सिस्टर मेरी, जेम्स फ्रेडरिक, मनोज मैकार्टिस, डायना डिसूजा, मरियम मैकार्टिस, वेरोनिका डिसूजा, क्लाइमेट, शालिनी,संजय जोसेफ, संजय लाल, एलन डिसूजा, आदि लोग मौजूद थे
2026-03-29
