भाजपा कानपुर उत्तर जिले में बूथ स्तर पर आयोजित हुआ ‘मन की बात’ कार्यक्रम

 

 

​कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें संस्करण को आज कानपुर उत्तर जिले में उत्साहपूर्वक सुना गया। भारतीय जनता पार्टी के संगठन तंत्र की सक्रियता के चलते जिले के 1258 बूथों पर सामूहिक रूप से इस कार्यक्रम का प्रसारण सुना गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कल्याणपुर विधानसभा के नारामऊ मण्डल के बूथ संख्या 252 पर शिवांग मिश्रा,सुरेंद्र मिश्रा के साथ सुनी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने सीसामाऊ विधान सभा के बूथ संख्या 223 पर व महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा ने बूथ संख्या 44 पर मन की बात सुनी।

​ ‘मन की बात’ कार्यक्रम के क्षेत्रीय संयोजक अनूप अवस्थी विशेष रूप से सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बूथ संख्या 262, भन्नाना पुरवा में मौजूद रहे।

उन्होंने स्थानीय निवासियों के साथ प्रधानमंत्री के विचारों को साझा किया।

​बूथ स्तर पर सक्रियता: भाजपा उत्तर जिले के अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी 1213 बूथों पर रेडियो, टेलीविजन और नमो ऐप के माध्यम से प्रधानमंत्री का संबोधन सुना गया।

​संबोधन का सार: प्रधानमंत्री ने अपने 132वें संबोधन में राष्ट्र निर्माण, जल संरक्षण और स्थानीय उत्पादों (Vocal for Local) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *