*सद्भावना बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल*

 

कानपुर।जाजमऊ में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से कानपुर महानगर कांग्रेस द्वारा जाजमऊ में आयोजित सद्भावना बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कानपुर के जिला अध्यक्ष पवन गुप्ता ने की और संयोजन नगर कोषाध्यक्ष हाजी मालिक अहमद उल्लाह का रहा।बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गीतानगर पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा के निवास गए और उनका हाल चाल लिया।

 

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस द्वारा सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को एकजुट होकर देश और समाज में आपसी प्रेम, शांति और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि वर्तमान समय में समाज में एकता और भाईचारे की भावना को और अधिक सशक्त करने की आवश्यकता है। भाजपा की सरकार देश में नफरत फैला कर देश में सांप्रदायिकता फैलाना चाहती है।उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग और समझदारी से ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है।

 

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय,जिला अध्यक्ष पवन गुप्ता,हाजी मलिक अहमद उल्लाह,पूर्व विधायक सुहेल अंसारी,ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला,नरेश त्रिपाठी,अम्बरीष सिंह गौड़,हरप्रकाश अग्निहोत्री,मदन मोहन शुक्ला,निजामुद्दीन खान,इकबाल अहमद,मानेश दीक्षित,रितेश यादव,आनंद शुक्ला,टिल्लू ठाकुर,इस्लाम अंसारी,प्रभात मिश्रा,संतोष त्रिपाठी,नरेश कटियार,राकेश साहू,विनोद अवस्थी,अमरेंद्र सिंह,राम जी दुबे आदि शहर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने मिलकर समाज में सद्भाव बनाए रखने और नफरत की राजनीति से दूर रहने का संकल्प लिया।

अंत में आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *