अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा
विवरण बैठक का आयोजन
15 अप्रैल 2026 को संस्कार लान किदवई नगर कानपुर में आयोजित होने वाले सामूहिक यज्ञोपवीत एवं विवाह समारोह
कानपुर, आज अपराह्न 02 बजे अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा द्वारा 15 अप्रैल 2026 को संस्कार लान किदवई नगर कानपुर में आयोजित होने वाले सामूहिक यज्ञोपवीत एवं विवाह समारोह की आयोजन समिति की बैठक निवास पर संपन्न हुई।बैठक में समारोह संपन्न करने के लिए विभिन्न उप समितियां का गठन किया गया।भोजन व्यवस्था उपक्रम समिति का संयोजक पंडित कौशलेश कुमार पांडे राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष को नियुक्त किया गया।प्रचार समिति का संयोजक प्रांतीय सचिव प्रांतीय सचिव को मनोनीत किया गया।जितेंद्र कुमार मिश्र मृत्युंजय द्विवेदी केंद्रीय मंत्री ऋषि दुबे जयवर्धन मिश्रा एवं निर्विकार मिश्रा को प्रचार समिति का सहसंयोजक नियुक्त किया गया!शुभ संस्कार आयोजन हेतु पंडित शारदा प्रसाद शुक्ल के संयोजकत्व में आचार्य पंडित कृपा शंकर शुक्ला सहआचार्य पंडित संतोष कुमार मिश्रा एवं पंडित राम प्रकाश शुक्ला शास्त्री के नेतृत्व में 11 आचार्यों को दायित्व सोपा गया“।टेंट माइक एवं लाइट की व्यवस्था के लिए गठित उप समिति का संयोजक उपाध्यक्ष पंडित भीम शंकर मिश्र को तथा स्वागत समिति का संयोजक उपाध्यक्ष पंडित अनुराग दीक्षित को नियुक्त किया गया।आर्थिक संयोजन हेतु कार्यक्रम प्रभारी पंडित अभय शंकर दुबे, के साथ केंद्रीय अध्यक्ष पंडित शिवसहाय मिश्र उपाध्यक्ष पंडित राजनारायन अवस्थी कार्यकारी अध्यक्ष पंडित हरीश बाजपेयी महामंत्री पंडित सुनील चंद तिवारी पंडित शंभू दयाल शुक्ला कोपाध्यक्ष पंडित अरविंद कुमार मिश्रा की उप समिति को दायित्व सोपा गया. नगर के विभिन्न क्षेत्रों में होर्डिंग व पोस्टर लगानै और पत्रक वितरित करनै का कारयक्रमतैयार किया गया। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष पंडित हरीश बाजपेई तथा महामंत्री पंडित सुनील चंद तिवारी द्वारा किया गया।
