दिनांक 24.03.2026 को *थाना कल्याणपुर* क्षेत्रान्तर्गत गूबा गार्डन (शिव कृपा अपार्टमेंट) में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई के दौरान दो मजदूरों (पिता-पुत्र) की मृत्यु हो जाने की घटना प्रकाश में आई थी।

 

उक्त प्रकरण के संबंध में थाना कल्याणपुर पर संबंधित सुपरवाइजर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

उक्त घटना के क्रम में आज दिनांक 30.03.2026 को *पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस. एम. कासिम आबिदी महोदय द्वारा राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष एवं एडीएम कानपुर नगर* के साथ संयुक्त रूप से घटना स्थल का निरीक्षण/मुआयना किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

 

प्रकरण में विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *