गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस का अनूठा विरोध — सिलेंडर की अर्थी निकालकर जताया आक्रोश

 

लाइन में खड़े लोगों को पानी वितरित किया

 

कानपुर आज कानपुर महानगर कांग्रेस के तत्वावधान में अध्यक्ष पवन गुप्ता की अध्यक्षता में और एआईसीसी सदस्य जे.पी. पाल के संयोजन व अगुवाई में कानपुर शहर में व्याप्त गैस की किल्लत और आम जनता के उत्पीड़न के खिलाफ अनूठा विरोध प्रदर्शन किया गया।कांग्रेसजनों ने बढ़ती गैस समस्याओं, गैस किल्लत, मूल्यवृद्धि,लंबी कतारों और आम जनता को हो रही परेशानियों को उजागर करने के लिए प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर की अर्थी निकालकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।सिलेंडर का अंतिम संस्कार किया गया। यह अर्थी पदयात्रा दादानगर इंडस्ट्रियल एरिया स्टेट बैंक चौराहा से ममता गैस एजेंसी तक आयोजित की गई।

 

पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारे लगाए और गैस आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग उठाई। नरेंद्र मोदी मस्त है जनता लाइन में त्रस्त है के नारे लगाए।

 

जब कांग्रेसजन ममता गैस एजेंसी पहुंचे तो वहां आम जनता की लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, जिससे उनकी परेशानी साफ झलक रही थी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मानवीय पहल करते हुए लाइन में खड़े लोगों को ठंडा पानी वितरित किया और उनकी समस्याएं भी सुनीं।

महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि सरकार की लापरवाही और अव्यवस्थित व्यवस्था के कारण आम जनता को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि गैस की आपूर्ति को तत्काल सुचारू किया जाए और जनता को राहत दी जाए।

 

एआईसीसी सदस्य और गोविंद नगर कोऑर्डिनेटर जे.पी. पाल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के साथ खड़ी रही है और आगे भी जनता के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस और बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी।कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि गैस की किल्लत को तत्काल दूर किया जाए, वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाया जाए और आम जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

 

पवन गुप्ता, जेपी पाल,विकास अवस्थी,हरीश बाजपई,रमाकांत शर्मा,राम स्वरूप तिवारी,राकेश साहू,नरेंद्र पाल, प्रभाकर पाण्डेय,विनोद अवस्थी ,अनुराग पाल, दीपक शर्मा , सोनू मारवाह , राजेश तिवारी, मुलायम यादव, सोनू पंडित , हनी सिंह , अजय दुबे , पंकज पाल , बबलू खां, अंकित सैनी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *