भाजपा स्थापना दिवस पर घर घर भाजपा झंडा फहराया जाएगा
आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के 46 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अपना स्थापना दिवस को हर्षौल्लास के साथ मनाएगी
इसी तैयारी को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर की एक अति महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा भारतीय जनता पार्टी की नींव तो 1925 में ही पड़ गई थी।लेकिन एक राजनैतिक दल के रूप में 6 अप्रैल 1980 को इसकी विधिवत स्थापना हुई।आज केंद्र और प्रदेश में जो हमारी सरकारें है वो लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग तपस्या और बलिदान से संभव हो पाया है। इसके लिए हमारे शीर्ष नेतृत्व ने 5 अप्रैल से लेकर 7 अप्रैल तक भाजपा स्थापना दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाने का निर्णय लिया है । 6 अप्रैल को भाजपा का प्रत्येक सदस्य अपने अपने घरों पर भाजपा का झंडा फहराएगा।जिला भाजपा कार्यालय मंडलों के कार्यालयों को स्वदेशी वस्तुओं फूलों ,रंगोली,व रोशनी आदि से दुल्हन की तरह सजाया जाएगा और अपने प्रेरणा पुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि की जाएगी। सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा,वरिष्ठ कार्यकर्ताओं,गणमान्य नागरिकों बुद्धिजीवियों से संपर्क कर उनका सम्मान किया जाएगा।केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं एव उपलब्धियों पर व्यापक चर्चा की जाएगी, लाभार्थियों से संपर्क किया जाएगा।और जिले स्तर पर सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि भाजपा स्थापना दिवस के कार्यक्रमों के लिए नवाब सिंह,पारस मदान,किरन तिवारी को संयोजक बनाया गया है।
बैठक में प्रमुख रूप से अवधेश सोनकर,प्रमोद विश्वकर्मा, अभिनव दीक्षित अनुराग शर्मा शिवांग मिश्रा जन्मेजय सिंह , सीमा एमबीए, धीरज बाल्मीकि प्रशांत त्रिपाठी रीता पासवान सुरेंद्र गुप्ता राम जी गुप्ता आशीष बाजपेई सुनीता गौड़ जीतू कश्यप मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह देवेंद्र प्रताप सिंह योगेश पांडे ए अजय राय दीपक शुक्ला अश्विनी गौतम डॉ विजय पटेल आशीष तिवारी अरुण दुबे अजय शुक्ला दीपक राजपूत आदि उपस्थित रहे।
