नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ फिसर मेन NAF प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन

 

पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रामकुमार सम्मेलन मे हुए शामिल

 

 

 

कानपुर, रूद्र पैलेस लीलापुर सूरत नवसारी रोड गुजरात नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ फिसर मेन NAF गुजरात प्रदेश के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन दिनेश भाई तडेल जी प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में किया मुख्य अतिथि डॉक्टर गजेंद्र किशन भाजी विशिष्ट अतिथि रामकुमार एडवोकेट पूर्व विधायक राष्ट्रीय महामंत्री विजय वर्लीकर,कैलाश नाथ निषाद, सरजू प्रसाद केवट,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं डॉक्टर एम के तोमर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य करसन भाई पटेल पूर्व मत्स्य मंत्री गुजरात सरकार,आशा भांजी तोमर,वेदांत एडवोकेट को पुष्प बुके एवं साल उढाकर स्वागत प्रदेश अध्यक्ष दिनेश तडेल जी ने किया दिनेश ने अपने स्वागत भाषण में गुजरात प्रदेश मछुआरा समाज की विभिन्न समस्याओं को भी रखा है रामकुमार एडवोकेट ने कहा की नेफ पूरे भारत में मछुआरा समाज को संगठित कर उनके पुस्तैनी एवं उनके अधिकार की लड़ाई लड़ने वाला एकमात्र संगठन है गुजरात का मछुआरा समाज अभी तक मछली विपणन के लिए मुंबई जाते हैं जबकि आज वलसाड में एक बंदरगाह बन रहा है उसमें मछुआरों को अलग से स्थान निर्धारण किया जाए जिससे मछुआरा समाज को अपनी मछली क्रय विक्रय विपणन करने में लाभ मिल सके गुजरात सरकार द्वारा मत्स्य पालन नीति में कई संशोधन किए गए हैं!

डा. जी के भांजी ने कहा मछुआरा समाज समुद्री क्षेत्र में जो भी मछली मारने का कार्य कर रहे है उनकी समस्याओं को लेकर के मैंने बड़ी लड़ाई लड़ी है इनके चाहे डीजल का रेट कम करने का काम किया है

सरजू केवट ने कहा भारत सरकार हमारे परंपरागत पेशा को छीन कर गैर परंपरागत मछुवारों को देने का काम कर रही है उसके लिए हम सब लोगों को मिलकर लड़ाई लड़नी होगी और अपने पुश्तैनी पेशों को सुरक्षित समाज के लिए करना होगा , आज भारत सरकार मछुआरों को 40% सब्सिडी देने के बजाय 60% देने का काम करें क्योंकि यह सरकार भारत से की अर्थव्यवस्था विदेशी पूंजी में महत्वपूर्ण योगदान देता है डॉक्टर तोमर ने कहा आओ हम सब मिलकर निषाद समाज के लिए कम करें और संगठित होकर समाज को मजबूत बनाएं,

कैलाश निषाद ने कहा नेशनल एसोसिएशन ऑफ् फिसर मेन हीं भारत में एकमात्र संगठन है जो संपूर्ण भारत के सभी राज्यों में कोली,तांडेल,भोई, मच्छी,निषाद,मल्लाह,केवट कहार,ढीमर धीवर रैकवार धुरिया मांझी मझवार मछुवारा समाज के हकों के लिए काम करता है और इसी संगठन ने मत्स्य पालन को कृषि मंत्रालय से 2018 में अलग मत्स्य पालन मंत्रालय बनवाने का काम किया एवं कृषि का दर्जा दिलाने का काम किया मझवार आरक्षण की लड़ाई संगठन ने इस मछुआरा समाज की लड़ाई लड़ते हुए उत्तर प्रदेश में पूरे रेल चक्का जाम आंदोलन किया भारत के विभिन्न राज्यों को लेकर जंतर मंतर नई दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर इस समाज के अधिकारों को दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी है और संगठन जब मजबूत होगा तभी हम अपने हक अधिकारों को सरकारों के से मजबूती के साथ अपनी मांग पूरी करा सकते हैं और सरकार हमारी मांगने को मजबूर होगी करसन भाई पटेल पूर्व मत्स्य मंत्री जी ने कहा नेफ पूरे भारत में मछुआरा हित में कार्य कर रहा है मछुआरों की दुनिया में सरकार की जानकारी है और मछुआरों की कोई वैल्यू सरकारी नहीं कर रही हैं आज सरकार कुछ कार्य कर रही है मछुआरों को योजनाओं की जानकारी कर लाभ लेने की जरूरत है आज मछली मारने के लिए बड़ी-बड़ी कंपनियां आ रही हैं अगर हम सजक ना रहे तो यह हमारा पेशा छिन जाएगा बैठक को आशा भांजे जी ने भी संबोधित किया इस बैठक में कई राज्यों एवं गुजरात के कई जिलों से सैकड़ो प्रतिनिधि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *