भारत में पहली बार नशा मुक्त भारत थीम पर निकला माता का जवारा…ज्योति बाबा

 

नशा मुक्त भारत थीम पर निकले माता के जवारे से दिया स्वस्थ भारत संदेश…ज्योति बाबा

 

 

 

कानपुर। भारत में पहली बार चैत्र नवरात्रि पर नशा मुक्त भारत थीम पर माता का जवारा धूमधाम से निकालकर भक्तों ने दिया स्वस्थ भारत संदेश। उपरोक्त बात मां पीतांबरा सेवा समिति व सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में गंगागंज कैंट क्षेत्र से निकाले गए माता का जवारा के प्रारंभ में भक्तों को संदेश देते हुए अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्त अभियान के प्रमुख एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी योग गुरू ज्योति बाबा ने कही, ज्योति बाबा ने जोर देकर कहा कि सनातन हिंदू पर्व चैत्र नवरात्रि व रामनवमी पर्व का सामाजिक कुरीतियों से मुक्ति का संदेश इस पवित्र यात्रा के द्वारा जन-जन तक पहुंचाना है हम नौ दिन यदि मांस व मदिरा से दूर रहकर मां की पूजा अर्चना व उपवास कर सकते हैं तो माता का आशीर्वाद वर्ष पर्यंत प्राप्त करने के लिए साल भर क्यों नहीं छोड़ सकते हैं।

आज बड़े दुख के साथ कहना पड़ता है कि सनातन किशोर युवा नशे की अंधी गलियों में खोकर माता-पिता को दुख देने के साथ समाज के लिए अभिशाप बन रहे है और लड़कियों का नशे में जाना भारतीय परिवार संस्कृति को खत्म करने की बड़ी आकर्षक तैयारी की जा रही है।

ज्योति बाबा ने कहा कि जिन नैतिक मूल्यों व संस्कृति को संरक्षित करने का कार्य समाज करता था वो आज न्यूक्लियर फैमिली के चलते विलुप्त के चौराहे पर खड़ा है। माता के जवारे में श्रद्धालु भक्त जोरदार नारे माता रानी का संदेश नशा मुक्त भारत देश, तपेश्वरी मैया का संदेश नशा मुक्त भारत देश, बारह देवी का संदेश नशा मुक्त हो भारत देश इत्यादि लगाए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु 15 हजार मी की नंगे पांव यात्रा करते हुए माता का संदेश गुनगुनाते हुए एक स्वर में जयकारा का उद्घोष कर वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर रहे थे। माता के जवारे में यात्रा के बीच आने वाले सभी पवित्र मंदिरों में पूजन अर्चना भी की गई। माता के भक्तों का संदेश नशा मुक्त हो भारत देश लगाने वालों में अन्य प्रमुख सर्वश्री महेश पासवान,बाबू भाई,अनिल सिंह राठौड़, डॉक्टर सुलोचना दीक्षित,गीता,वैष्णवी, सूरज गुप्ता उदय भान राजेश पप्पू बंटू शिव बहादुर इत्यादि प्रमुख थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *