अभिनेता गौरव खन्ना ने 37वीं वाहिनी के जवानों को दिया सफलता का मंत्र; क्रिस्टा आईवीएफ की डॉ. कीर्ति ने महिला सशक्तीकरण व मातृत्व पर साझा किए विचार

 

आज दिनांक 30/03/2026 को सेनानायक श्री बी बी चौरसिया की उपस्थिति मे एक विशेष कार्यक्रम और ‘निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर’ का सार्थक आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेता श्री गौरव खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में क्रिस्टा आईवीएफ की डॉ. कीर्ति गुप्ता मैम उपस्थित रहीं।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय परंपरा और प्रकृति के प्रति सम्मान के साथ हुआ। सेनानायक द्वारा मुख्य अतिथि गौरव खन्ना व विशिष्ट अतिथि डॉ कीर्ति गुप्ता का स्वागत स्मृति स्वरूप ‘ट्री पॉट’ (पौधा) भेंट कर किया गया। इस अभिनव पहल के माध्यम से विभाग ने पर्यावरण संरक्षण और सकारात्मकता का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि गौरव खन्ना ने अपने संबोधन में पीएसी बल के गौरव और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने जवानों और प्रशिक्षुओं में जोश भरते हुए कहा “हताश नहीं होना है, निरंतर मेहनत करना है। अपना विजन बड़ा रखें, आप बहुत बड़े बन सकते हो।”

 

उन्होंने जवानों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा जब मैं छोटा था मैने सुना है टेंशन नहीं लेना, पीएसी आ गई है।

उन्होंने जवानों को याद दिलाया कि समाज और छोटे बच्चे उन्हें देखकर सीखते हैं, अतः उनका आचरण अनुकरणीय होना चाहिए।

उन्होंने सीख दी कि जीवन में किसी भी ऊँचाई पर पहुँचने के बाद भी “जमीन से जुड़ा रहना” ही वास्तविक महानता है।

 

सर ने जवानों को प्रेरित करते हुए कहा— “खुद की रिस्पेक्ट कीजिए और अपनी नजर में हमेशा ऊपर रहिए।

 

डॉ. कीर्ति द्वारा महिला सशक्तिकरण और मातृत्व पर विशेष सत्र

स्वास्थ्य शिविर के दौरान क्रिस्टा आईवीएफ की विशेषज्ञ डॉ. कीर्ति ने महिला सशक्तीकरण और मातृत्व के संवेदनशील विषयों पर विस्तृत जानकारी साझा की

उन्होंने निःसंतानता को एक समस्या के रूप में समझाते हुए इसे सही चिकित्सा और सकारात्मक सोच से हल करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि “श्रद्धा और लगन के साथ किया गया कार्य हमेशा सफलता दिलाता है।

 

सेनानायक महोदय ने मुख्य अतिथि और डॉक्टरों की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वाहिनी अपने जवानों के शारीरिक और मानसिक कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। यह कार्यक्रम न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने में सफल रहा, बल्कि इसने जवानों के मनोबल को भी एक नई ऊँचाई प्रदान की।

अंत में सेनानायक महोदय द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्हं भेंट कर वाहिनी आगमन पर आभार व्यक्त किया गया।

 

इस अवसर पर RTC प्रभारी सीसी मनोज कुमार श्रीवास्तव,सूबेदार सैन्य सहायक सुरेंद्र सिंह,पीसी सुखपाल,पीसी पुष्पेंद्र यादव,पीसी रावेंद्र चौधरी,पीसी शिवांशु द्विवेदी,पीसी रामेंद्र सिंह,महिला आरक्षी अफसानों बानो ट्रैफिक पुलिस लाइन कानपुर नगर सहित वाहिनी के समस्त अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *