कानपुर

 

किदवई नगर स्थित म्यूजिकल फाउंटेन के सामने तेज रफ्तार KTM DUKE bike अनियंत्रित होकर जेसीबी से टकराई

 

 

एक युवक जिसका नाम अंकुर बताया जा रहा है,कानपुर के यशोदा नगर के पास गोपाल नगर का निवासी है,KTM Duke बाइक पर सवार होकर तेज गति से जा रहा था। इसी दौरान वह सड़क किनारे खड़ी जेसीबी मशीन को नहीं देख पाया और सीधे उसमें जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया।घायल युवक को पहले हैलेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक के सिर में गंभीर चोट आई थी, जो उसकी मौत का कारण बन गई। घटना थाना बाबूपुरवा के बगाही चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *