संत लाल का हांता मलिन बस्ती में सीवर लाइन व सीसी रोड की मांग
कानपुर। हर्ष नगर स्थित मलिन बस्ती 111/1 संत लाल का हांता में सीवर लाइन और सीसी रोड न होने से स्थानीय लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में वार्ड 37 अशोक नगर के पार्षद पवन गुप्ता ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर बस्ती में आवश्यक विकास कार्य कराए जाने की मांग की है।
पार्षद पवन गुप्ता ने बताया कि संत लाल का हांता मलिन बस्ती में लगभग चार हजार लोग, जो अधिकतर दुर्बल आय वर्ग से संबंधित हैं, लंबे समय से रह रहे हैं। बस्ती में सीवर लाइन का अभाव होने के कारण गंदे पानी की निकासी नहीं हो पाती, जिससे क्षेत्र में स्वच्छता की स्थिति प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
उन्होंने बताया कि नगर निगम ने वर्ष 1996 में मुकदमा संख्या 1443/95 के संबंध में कोर्ट में अपने जवाब में यह स्पष्ट किया था कि संत लाल का हांता पूर्ण रूप से घोषित मलिन बस्ती क्षेत्र है और यहां विकास कार्य कराने का अधिकार नगर निगम को प्राप्त है। इसी के तहत पहले यहां सुलभ शौचालय, नाली और खड़ंजा का निर्माण भी कराया गया था। इसके अलावा वर्ष 2022-23 में हर घर जल नल योजना के अंतर्गत बस्ती में पाइपलाइन बिछाकर सभी निवासियों को जल कनेक्शन भी उपलब्ध कराया गया है और जल कर भी लिया जा रहा है।
पार्षद ने नगर आयुक्त से अनुरोध किया है कि वर्ष 1997 में जिलाधिकारी द्वारा कराई गई मजिस्ट्रेट जांच रिपोर्ट तथा नगर निगम द्वारा कोर्ट में दाखिल जवाब का अवलोकन करते हुए जनहित में संत लाल का हांता मलिन बस्ती में शीघ्र सीवर लाइन और सीसी रोड निर्माण के आदेश जारी किए जाएं, ताकि क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाएं मिल
