थाना शिवराजपुर
गंगा पुल से कूदे व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने बचाया, पुलिस ने सुरक्षित परिजनों को किया सुपुर्द
दिनांक 31.03.2026 को जरिए दूरभाष सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गंगा पुल से नदी में कूद गया है। सूचना पर तत्काल थाना पुलिस मौके पर पहुँची।
जांच में ज्ञात हुआ कि घनश्याम शर्मा पुत्र स्व० रामचंद्र शर्मा कानपुर नगर, उम्र करीब 35 वर्ष, आर्थिक समस्याओं से परेशान होकर नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया था।
मौके पर उपस्थित नरेश पुत्र सरजू प्रसाद, अवधेश पुत्र गंगाराम तथा रवि पुत्र रंजनलाल द्वारा साहस का परिचय देते हुए नदी में कूदकर उक्त व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
घनश्याम शर्मा पूर्णतः सुरक्षित एवं स्वस्थ पाए गए। उनके परिजनों को बुलाकर समझा-बुझाकर उन्हें सकुशल सुपुर्द किया गया।
उक्त व्यक्तियों (नरेश, अवधेश एवं रवि) के सराहनीय कार्य हेतु उन्हें पुरस्कृत किया गया।
