कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में छात्रा के साथ दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। घटना 16 मार्च की बताई जा रही है, जब यूनिवर्सिटी के एक क्लासरूम में तीन छात्रों ने मिलकर वारदात को अंजाम देने का प्रयास

 

घटना के बाद दहशत में आई छात्रा ने यूनिवर्सिटी आना बंद कर दिया था। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने अब पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद कल्याणपुर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया।

 

इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं, जिसे लेकर छात्रों और अभिभावकों में चिंता का माहौल है।

 

थाना कल्याणपुर क्षेत्र में स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में बीएमएलटी सेकंड ईयर की छात्रा के साथ अभद्रता व जबरदस्ती के प्रयास का मामला सामने आया है। उपरोक्त सूचना मिलने पर कल्याणपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों नामजद अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता का बयान व मेडिकल कराया जा रहा है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *