आज 31 मार्च

*पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान एवं भाजपा स्थापना दिवस को लेकर भाजपा सोशल मीडिया व आई टी की बैठक संपन्न।*

सोशल मीडिया समाज में पार्टी का प्रतिबिंब है।

आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में 5 अप्रैल से 15 अप्रैल तक कानपुर उत्तर जिले के सभी मंडलों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान जिसमें कार्यकर्ताओं का 24 घंटे का प्रवास होगा और 6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस को लेकर कानपुर उत्तर जिले की सोशल मीडिया व आई टी प्रमुखों की बैठक संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि आज के लिए इस डिजिटल युग में सोशल मीडिया व आई टी अत्यंत महत्वपूर्ण है ।विशेषकर उन्होंने सोशल मीडिया के मंडल संयोजकों से कहा कि आप सभी सोशल मीडिया के माध्यम से समाज को पार्टी का प्रतिबिंब दिखाते है ।और लोग समाचार पत्रों से जायदा सोशल मीडिया को देखते है हमको अपनी व्यक्तिगत पोस्ट हो या पार्टी की पोस्ट हो बहुत सोच समझकर सोशल मीडिया पर डालनी चाहिए ।आप की एक छोटी सी गलती भी पार्टी का बहुत बड़ा नुकसान कर सकती है।क्यों कि एक पोस्ट की पहुंच लाखों लोगों तक रहती है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अभिनव दीक्षित,जिला सोशल मीडिया प्रभारी जीतू कश्यप,जिला आई टी प्रमुख प्रभाकर अवस्थी,सरिता सैनी, मानसी बनर्जी, अभिषेक दिक्षित प्रशांत यश जायसवाल अभिराज चंदेल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *