कानपुर- मदुरै व आगरा कैंट-असरवा विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार

कानपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने कुछ विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत कानपुर सेंट्रल से चलने वाली कानपुर सेंट्रल–मदुरै विशेष ट्रेन के संचालन को आगे बढ़ा दिया गया है।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 01927 कानपुर सेंट्रल से प्रत्येक गुरुवार को 1 अप्रैल 2026 से 27 मई 2026 तक संचालित होगी, जिसके कुल 9 फेरे लगाए जाएंगे। वहीं गाड़ी संख्या 01928 मदुरै से प्रत्येक शुक्रवार को 3 से 29 मई 2026 तक चलाई जाएगी, जो कुल 9 फेरे लगाएगी।

इसके अलावा आगरा कैंट से असरवा के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन के संचालन में भी विस्तार किया गया है। गाड़ी संख्या 01919 आगरा कैंट से सोमवार और मंगलवार को छोड़कर 1 से 5 अप्रैल 2026 तक कुल 5 फेरे लगाएगी। वहीं गाड़ी संख्या 01920 असरवा से मंगलवार और बुधवार को छोड़कर 2 से 6 अप्रैल 2026 तक संचालित होगी, जो कुल 5 फेरे लगाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *