गिरिजात्मज अष्ट विनायक मन्दिर अष्टविनायकों में छठा विनायक मन्दिर है । यह एक पहाड़ पर है और बौद्ध गुफाओं के स्थान पर बनाया गया है । यह एक मात्र मन्दिर है जिसमे भगवान गणेश को गिरिजात्माजा के रूप में पूजा जाता है ।
गिरिजा यानि पार्वतीजी , आत्मजा यानि उनके बेटे गणेश से है। पौराणिक कथा के अनुसार , माता पार्वती ने इस स्थान पर घोर तपस्या की थी । उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान गणेश ने बाल रूप में यहाँ जन्म लिया। कहा जाता है कि बाल गणेश ने यहाँ 15 वर्ष तक निवास किया और उन्होंने राक्षसों का नाश कर भक्तों की रक्षा की थी।
लेण्याद्री पहाड़ पर 18 बौद्ध गुफाओं में से 7 वीं गुफा में गिरजात्मज विनायक मन्दिर है । इन गुफाओं को गणेश गुफा कहा जाता है । मन्दिर तक पहुॅंचने के लिए 307 सिढ़ियाँ चढ़नी पड़ती हैं । वरीष्ठ जन एवं बच्चों के लिये मन्दिर तक जाने के लिये वहाँ पालकी की सुविधा भी है। मूर्ति गुफा की दीवार में ही उकेरी हुई ( स्वयंभू ) मानी जाती है। यहाँ मूर्ति का मुख उत्तर दिशा की ओर है जो इनकी अद्वितीय विशेषता है ।
पूरा मन्दिर ही एक बड़े पत्थर को काट कर बनाया गया है । मन्दिर का मुख्य द्वार दक्षिण की ओर है । मुख्य मन्दिर के सामने एक विशाल सभामंडप जो 53 फीट और 51 फीट का है जिसमें कोई भी स्तंभ नहीं है । इस हाॅल में 18 छोटे छोटे अपार्टमेंट्स हैं और श्री गिरिजात्मक विनायक की मूर्ति मध्य के अपार्टमेंट में स्थापित की गयी है । मुख्य मन्दिर की ऊँचाई केवल 7 फीट है जिसमें 6 स्तंभ है जिनमें गाय , हाथी आदि की आकृति उकेरी गई है ।
मुख्य मन्दिर से एक नदी बहती है जिसके किनारे पर जूनार शहर बसा है । मन्दिर में कोई बिजली का कनेक्शन नहीं है । मन्दिर का निर्माण इस तरह किया गया है कि मन्दिर में दिन भर सूर्य की किरणों से प्रकाश रहता है ।यह जगह गणेश पुराण में जिरनापुर या लेखन पर्वत के रूप में जानी जाती है । गिरिजात्मज विनायक मन्दिर सहित सभी 30 लेण्याद्री गुफाएँ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के नियंत्रण में हैं । गिरिजात्मज विनायक पार्वती के पुत्र के रूप में गणेश को दर्शाता है
भक्त यहाँ आकर संतान प्राप्ति और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करते हैं । दर्शन का समय
प्रातः 5:00 AM से शाम 6:00 PM
भीड़ और धूप से बचने के लिए सुबह जल्दी जाना बेहतर रहता है।
यह मन्दिर पुणे नासिक राजमार्ग पर पुणे से करीब 104 कि.मी. दूर है ,
नासिक से नारायणगाॅंव 137 कि.मी. है एवं नारायणगाँव से 24 कि.मी. की दूरी पर है।
