कानपुर पुलिस के बेड़े में 19 नई इनोवा, डायल 112 को मिली मजबूती

 

कानपुर 01 अप्रैल 2026

कानपुर नगर में डायल 112 सेवा को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए पुलिस कमिश्नरेट के बेड़े में 19 नई इनोवा गाड़ियों को शामिल किया गया। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को रवाना किया।

 

इन नई गाड़ियों के शामिल होने के बाद अब कमिश्नरेट परिक्षेत्र में डायल 112 की इनोवा गाड़ियों की कुल संख्या 109 हो गई है। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए पुलिस आयुक्त ने बताया कि नए वाहनों से घटनास्थल पर पहुंचने में लगने वाला समय कम होगा, जिससे त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

 

कानपुर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि किसी भी घटना के दौरान डायल 112 वाहनों का समय पर जवाब रिस्पॉन्स टाइम अक्सर घटना को रोकने और समाधान में बड़ी भूमिका निभाता है। इन नई गाड़ियों से शहर की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।

 

गौरतलब है कि डायल 112 सेवा आपात स्थिति में नागरिकों की पहली पसंद है, और प्रशासन का लक्ष्य रिस्पॉन्स टाइम को और बेहतर बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *