कानपुर विश्वविद्यालय की रिसर्च में बड़ी छलांग: नेचर इंडेक्स मिन में चमकी उपलब्धि
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय ने शोध के क्षेत्र में एक अहम उपलब्धि हासिल की है।
हाल ही में जारी नेचर इंडेक्स मिनी रैंकिंग में विश्वविद्यालय ने विज्ञान के दो प्रमुख विषयों—केमिस्ट्री और फिजिक्स—में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।
रिपोर्ट के अनुसार, विश्वविद्यालय ने केमिस्ट्री विषय में देशभर में 144वां स्थान प्राप्त किया है, जबकि फिजिक्स में 134वां स्थान हासिल कर अपनी रिसर्च क्षमता का प्रदर्शन किया है।
यह रैंकिंग देश के प्रमुख संस्थानों के बीच प्रतिस्पर्धा को दर्शाती है और विश्वविद्यालय के लगातार बढ़ते शोध स्तर को रेखांकित करती है।
नेचर इंडेक्स स्कोर के आधार पर तैयार इस सूची में उन संस्थानों को स्थान दिया जाता है, जिनके शोध कार्य अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित जर्नल्स में प्रकाशित होते हैं।
कानपुर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों और शोधार्थियों के बढ़ते प्रकाशनों ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
