*कानपुर महानगर कांग्रेस द्वारा किडनी रैकेट प्रकरण पर CMO को सौंपा गया मांगपत्र*
कानपुर।कानपुर में कल सामने आए किडनी रैकेट के सनसनीखेज खुलासे के बाद आज कानपुर महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता की अगुआई में CMO कानपुर को गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए एक मांगपत्र सौंपा।
महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने CMO कार्यालय पहुंचकर आक्रोश के प्रदर्शन करते हुए इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस प्रकार का अमानवीय कृत्य न केवल कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाता है, बल्कि स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर संदेह उत्पन्न करता है।अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि इस घटना से पूरी मानवता का विश्वास उठ गया है।बिना मानक और बिना नियम चल रहे प्राइवेट हॉस्पिटल और नर्सिंग होम आम लोगों के जीवन से खेल रहे हैं और लूट रहे हैं।लोग भावनात्मक रूप से जुड़ जात हैं और फंस जाते हैं।अभी कुछ दिन पूर्व बिठूर में भी ऐस ही बिना मानक के चल रहे नर्सिंग होम में एक बच्ची की मौत हो गई थी।
कांग्रेस नेताओं ने मांग करी कि:
1)किडनी रैकेट में शामिल सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा दी जाए।
2)इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के जिन अधिकारियों/कर्मचारियों की लापरवाही या संलिप्तता सामने आए, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
3)शहर के सभी निजी अस्पतालों एवं नर्सिंग होम्स की व्यापक जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
4)पीड़ितों को उचित मुआवजा एवं चिकित्सा सहायता प्रदान की जाए।
5) सभी सरकारी हॉस्पिटलों के बाहर सक्रिय दलाल रैकेटों पर भी अंकुश लगाया जाए
6) सरकारी स्वास्थ सेवाओं में सुधार हो ताकि लोगों को निजी नर्सिंग होम के खेल में न फसना पड़े
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि जल्द ही इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी जनहित में व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
सीएमओ ने पूरी बात सुनकर सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया।
मांगपत्र सौंपने वालों में पवन गुप्ता,मानेश दीक्षित,प्रतिभा अटल पाल,रितेश यादव,सैमुअल लकी सिंह,हरीश बाजपेई, पदम मोहन मिश्रा,अजय श्रीवास्तव,आनंद शुक्ला,आसिफ इक़बाल,राकेश साहू,इस्लाम सिद्दीकी,जितेंद्र गिरी, धर्मेंद्र सिंह,विनोद अवस्थी,रवि सक्सेना आदि थे।
