01 अप्रैल, 2026, कानपुर. आजकल पूरे विश्व में हाहाकार मचा हुआ है। कुछ देशों की महत्वाकांक्षा ने इस पूरी पृथ्वी को विनाश की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। इससे चिंतित प्रजापति ब्रह्मकुमारीज, नवीन नगर की सेंटर इंचार्ज बीके अर्चना दीदी द्वारा कल संपूर्ण विश्व की शांति और मानवता की रक्षा हेतु राजयोग के सकाश सेवा से योग क्रिया करवाई गई। यह शांति यज्ञ कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व उप कुलपति स्वर्गीय सर्वज्ञसिंह कटियार के निवास स्थान पर बीके रितेश कटियार भाई के मार्गदर्शन पर संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व आयकर अधिकारी शरद प्रकाश अग्रवाल, साहित्यकार व समाजसेविका श्रीमती सीमा अग्रवाल जागृति ने भाग लिया। राजयोग से सकाश सभा का संचालन बीके राजेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया।
इस राजयोग सकाश सभा में उपरोक्त के अलावा बहनों में बीके स्वर्ण लता, ममता, प्रियंका,स्वाति, अनुपम, किरण, मंजू गोयल, मधु जैन, नीता, संतोषी और भाईयों में बीके वीरेंद्र सिंह, रिंकू जायसवाल, राम सेवक चौरसिया इत्यादि ने भी लिया।
बीके अर्चना
सेंटर इंचार्ज
