37वीं वाहिनी पी.ए.सी.: ‘फ्लाइट PMS-2026’ के माध्यम से ‘डेस्टिनेशन: उज्ज्वल भविष्य’ एवं ‘किराया: जीरो फी’ के संकल्प के साथ पुलिस मॉडर्न स्कूल में नवीन सत्र का अभिनव आगाज़

 

आज दिनांक 01.04.2026 को सेनानायक श्री बी.बी. चौरसिया IPS की गरिमामयी उपस्थिति में 37वीं वाहिनी पी.ए.सी., कानपुर स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में ‘विद्यारंभ संस्कार’ के साथ नवीन शैक्षणिक सत्र (2026-27) का विधिवत शुभारंभ हुआ।

 

नवनियुक्त प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण इस अवसर पर सेनानायक महोदय के निर्देशन में विद्यालय की नवनियुक्त प्रधानाचार्या श्रीमती मीनू शुक्ला ने अपना कार्यभार विधिवत रूप से ग्रहण किया और विद्यालय को ‘प्रैक्टिकल एजुकेशन’ के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।

 

विद्यालय आगमन पर सेनानायक महोदय एवं नवनियुक्त प्रधानाचार्य द्वारा नवागंतुक छात्र-छात्राओं पर पुष्प वर्षा कर तथा उन्हें स्नेहस्वरूप गुलाब का फूल भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत व उत्साहवर्धन किया गया।

नवाचारी सेल्फी प्वॉइंट और क्रिएटिव प्रॉप्स

छात्रों को आधुनिक शिक्षा के प्रति प्रेरित करने हेतु परिसर में स्थापित सेल्फी प्वॉइंट मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। यहाँ फ्लाइट PMS 2026 डेस्टिनेशन उज्ज्वल भविष्य किराया जीरो फी रट्टा-मार अरेस्टेड फ्यूचर IPS और 100% प्रैक्टिकल जैसे रचनात्मक और आकर्षक प्रॉप्स के माध्यम से रट्टा-मार मुक्त एवं व्यावहारिक शिक्षा का मजबूत संदेश दिया गया।

 

बौद्धिक विकास का संकल्प सुपर ब्रेन एक्टिवेटेड और मिशन उज्ज्वल भविष्य जैसे स्लोगन्स वाले प्रॉप्स के माध्यम से छात्रों को नवाचार और भविष्य में उच्च पदों हेतु बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

 

शिक्षक अभिनंदन एवं मिष्ठान वितरण कार्यक्रम के दौरान सेनानायक महोदय ने समस्त शिक्षकगणों का अभिनंदन किया तथा उन्हें छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु ‘प्रैक्टिकल लर्निंग’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उल्लासपूर्ण माहौल के अंत में सेनानायक महोदय द्वारा सभी छात्र-छात्राओं और अध्यापकों को मिष्ठान वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

 

सेनानायक महोदय के सानिध्य में संपन्न इस गरिमापूर्ण आयोजन ने पुलिस मॉडर्न स्कूल के अनुशासित, आधुनिक एवं स्वर्णिम भविष्य की एक मजबूत आधारशिला रखी है।

इस अवसर पर शिविरपाल चंद्रेश्वर,पीसी रावेंद्र चौधरी, पीसी शिवांशु द्विवेदी, पीसी रामेंद्र सिंह,पीसी राहुल यादव सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *