कानपुर की सुशीला पाण्डेय की पार्थिव देह एम्स गोरखपुर को दान

 

देहदान अभियान में 320वीं आहुति

युग दधीचि देहदान अभियान प्रमुख मनोज सेंगर व माधवी सेंगर द्वारा सातवीं देह कानपुर से लाकर एम्स को सौंपी

 

गोरखपुर एक अप्रैल 2026, महर्षि दधीचि जी की पावन परंपरा में अपनी देह को समाज हित दान करने वालों की श्रंखला में सवा दो साल के एल लम्बे अंतराल के बाद आज जूही बारादेवी कानपुर निवासी 77 वर्षीय महिला सुशीला पाण्डेय की पार्थिव देह युग दधीचि देहदान अभियान प्रमुख मनोज सेंगर एवम माधवी सेंगर ने कानपुर से लाकर एम्स गोरखपुर को दान कराई, देह लेकर छः जिले पारकर आठ घंटे की यात्रा कर गोरखपुर पहुंचे सेंगर दंपति ने बताया कि ऊषा देवी ने वर्ष 2024 में देहदान संकल्प लिया था, आज एक अप्रैल को सुबह 5 बजे उनका निधन होने पर उनके भतीजों ने फोन करके देहदान कराने का आग्रह किया जिसके बाद आपस में परामर्श करके देह को एम्स गोरखपुर को दान करने का निर्णय लिया गया,

इसके बाद मनोज एवम माधवी आज दोपहर 12:30 बजे कानपुर से मृतदेह लेकर चले और रात 8 बजे एम्स पहुंचे जहां विभागाध्यक्ष एनाटमी डाo विवेक मिश्र ने अपने सहयोगियों के साथ देह को सम्मान सहित स्वीकार किया, अभियान द्वारा यह सातवां शरीर एम्स को सौंपा गया है

 

कानपुर में देह समर्पण के समय स्व सुशीला पाण्डेय के भतीजे अरविंद कुमार पाण्डेय, ज्ञानमूर्ति पाण्डेय, पार्षद हरी स्वरूप तिवारी निक्कू भैया एवं हर्ष द्विवेदी सहित अनेक इष्ट मित्रों ने पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की,

 

युग दधीचि देहदान अभियान द्वारा एम्स को अब तक सात देह कानपुर से लाकर प्रदान की गई हैं जिनका विवरण इस प्रकार है

अक्टूबर 2019 में श्रीमती ज्योतिमा दीक्षित

दिसंबर 2019 में डा संतलाल

नवंबर 2022 में श्रीमती कमला मिश्रा

नवंबर 2022 में ही श्री भुवन चन्द्र पाठक

30 जून 2023 को श्रीमती कृष्णा शर्मा

14 नवंबर 2023 को श्रीमती ऊषा देवी

एवं आज एक अप्रैल 2026 को श्रीमती सुशीला पाण्डेय,

चिकित्सकों के अनुसार देहदान में महिला शरीर बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, और इन सात शरीरों में पांच महिला शरीर हैं, डा विवेक मिश्र जी ने कहा कि मनोज सेंगर के द्वारा दान कराए गए इन शरीरों से चिकित्सा छात्रों को अध्ययन में भारी सुविधा मिलेगी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *