डिजिटल लत के खिलाफ जंग: CSJMU में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
कानपुर स्थित Chhatrapati Shahu Ji Maharaj University में आज “Fighting Digital Addiction” विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल उपकरणों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और संतुलित डिजिटल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
इस कार्यक्रम में DM Jitendra Pratap singh भी मौजूद थे। उन्होंने छात्रों को सम्बोधित किया और Fighting Digital Addiction से दूर रहने को कहा।
विशेषज्ञों ने बताया कि स्मार्टफोन, सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेम्स का अत्यधिक उपयोग न केवल मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि छात्रों की पढ़ाई, नींद और सामाजिक जीवन पर भी नकारात्मक असर डालता है।
कुछ मनोवैज्ञानिक, CBI officer Rahul Mishra भी मौजूद थे उन्होंने युवाओं को सम्बोधित किया और Fighting Digital Addiction के बारे में भी समझाया।
– स्क्रीन टाइम को सीमित करना।
– पढ़ाई और मनोरंजन के बीच संतुलन बनाना।
– ऑफलाइन गतिविधियों जैसे खेल, योग और किताब पढ़ने को बढ़ावा देना।
कार्यक्रम के दौरान इंटरएक्टिव सेशन भी आयोजित किए गए, जिसमें छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और सवाल पूछे। कई छात्रों ने माना कि वे अनजाने में ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जरूरत से ज्यादा समय बिताते हैं और अब वे इसे नियंत्रित करने के लिए जागरूक हो गए हैं।
