दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, कानपुर के मनोविज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 2 अप्रैल 2026 को एक प्रभावशाली व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान का विषय था

 

लचीलापन एवं विकासशील मानसिकता युवाओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए सशक्त बनाना।

 

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. साधना यादव, सहायक प्रोफेसर, मनोविज्ञान विभाग, जुहारी देवी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, कानपुर रहीं। उन्होंने अपने व्याख्यान में युवाओं के व्यक्तित्व विकास, चुनौतियों से उबरने की क्षमता तथा विकासशील मानसिकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उनके विचारों ने विद्यार्थियों को जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और आत्मविकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 

इस कार्यक्रम का आयोजन आईक्यूएसी के अंतर्गत प्रो. सुगंधा तिवारी के संरक्षण में तथा NAAC समन्वयक प्रो. अलका श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम को महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. वंदना निगम तथा निदेशक प्रो. अर्चना वर्मा द्वारा प्रेरणा एवं दिशा-निर्देशन प्राप्त हुआ।

 

कार्यक्रम की एक विशेषता यह रही कि विद्यार्थियों ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए, जिससे वातावरण और अधिक संवेदनशील एवं सहभागितापूर्ण बन गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विभाग की प्रभारी डॉ. शिप्रा श्रीवास्तव के साथ-साथ डॉ. सुषमा शर्मा, डॉ. वंदना द्विवेदी, अपूर्वा बाजपेयी एवं ज्योति गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके अतिरिक्त, भूगोल विभाग से डॉ. अंजना श्रीवास्तव तथा अर्थशास्त्र विभाग की प्रभारी डॉ. साधना सिंह की भी सराहनीय सहभागिता रही

यह व्याख्यान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *