आज दिनांक 02.04.2026 को पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा थाना सजेती एवं थाना घाटमपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण किया गया व चौपाल लगाकर जनता की समस्याओ को सुना गया ।
उपस्थित नागरिकों की शिकायतें सुनी गई तथा उनके समाधान हेतु मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर मौजूद रहे । महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि जनता की शिकायतों / समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर समयबद्ध व प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।
शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि विलंब किसी भी स्थिति में न हो और प्रत्येक आगंतुक से सम्मानजनक व्यवहार करने, उन्हें बैठने हेतु उचित व्यवस्था देने एवं उनकी समस्याएं धैर्यपूर्वक सुनने पर विशेष जोर दिया जाए ।
