‘अभिव्यक्ति 2026’ का भव्य समापन

– बौद्धिकता, सृजनात्मकता और कला का अद्वितीय संगम

कानपुर नगर, क्राइस्ट चर्च कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव अभिव्यक्ति 2026 का समापन अत्यंत उत्साह, ऊर्जा और रचनात्मक उमंग के साथ सफलतापूर्वक हुआ। उद्घाटन सत्र की शुरुआत डॉ. अंकिता पांडेय के स्वागत उद्बोधन से हुई। इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य एवं संरक्षक प्रो. विनय जे. सेबेस्टियन द्वारा औपचारिक उद्घाटन किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को पूर्ण उत्साह के साथ सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया और पूरे आयोजन के लिए एक सकारात्मक एवं ऊर्जावान वातावरण निर्मित किया।

प्रथम दिवस स्टूडेंट्स क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान टीम आकाश तथा द्वितीय स्थान टीम शौर्य का रहा।

यह प्रतियोगिता प्रो. विभा दीक्षित के मार्गदर्शन में आयोजित हुई, जिसमें प्रो. शालिनी कपूर तथा अन्य समिति सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इसके पश्चात ‘जस्ट ए मिन प्रतियोगिता विजेता आदर्श सिंह चौहान – बी.ए. अंतिम वर्ष, जुनेशा सिंह – बी.ए. प्रथम वर्ष, सरगम गौर – एम.कॉम द्वितीय वर्ष रहे। रंगोली प्रतियोगिताओ में विजेता शिवांग शुक्ला – बी.एससी. (बायो), छठा सेमेस्टर, तनिष्का चौरसिया – बी.एससी. (मैथ्स), चौथा सेमेस्टर सृष्टि उत्तम – बी.कॉम, द्वितीय सेमेस्टर रहीं। इसी प्रकार अन्य प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम का समापन प्रो. विभा दीक्षित द्वारा परिणामों की घोषणा के साथ हुआ। सभी विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अभिव्यक्ति 2026 ने एक बार पुनः यह सिद्ध किया कि यह केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रतिभा, सृजनात्मकता और अभिव्यक्ति का सशक्त उत्सव है, जो विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और निखारने का सार्थक अवसर प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *