दिनांक 03.04.2026 को कमिश्नरेट कानपुर नगर में मिशन शक्ति फेज-5 के
द्वितीय चरण के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम व मिशन शक्ति टीम द्वारा चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा एवं नारी स्वावलंबन के संबंध में जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 1098, 112, 181, 102, 108 व 1930 (साइबर हेल्पलाइन) की जानकारी दी गई।
साथ ही उपलब्ध जन सुविधाओं एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) के सुरक्षित उपयोग के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन देते हुए पंपलेट वितरित किए गए।
नारी सुरक्षा सम्मान स्वावलंबन
