शुक्रवार को गुडफ्राइडे के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन
05 अप्रैल को ईस्टर पर्व के अवसर पर आयोजित यूनाईटेड ईस्टर डॉन सर्विस क्राइस्ट चर्च इण्टर कालेज ग्राउन्ड, माल रोड कानपुर में आयोजित होगी।
कानपुर, दिनांक 03 अप्रैल 2026 दिन शुक्रवार को गुडफ्राइडे के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन दोपहर 12:00 बजे से 03:00 बजे तक “न्यू इण्डिया चर्च ऑफ गॉड” गोविन्द नगर, में किया गया। जिसमें चर्च के सदस्यगण व तमाम मसीह लोग अपने परिजनों समेत उपवास के साथ इस आराधना सभा में सम्मिलित हुये। आरधना सभा की शुरूआत मिसेज हैलीना सिंह की प्रार्थना से हुई। चर्च की क्वायर के द्वारा प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर बलिदान को स्मरण करते हुये आराधना में मेरे गुनाहों को धो दिया अपने बदन का लहू दिया, प्रभु यीशु मेरा सच्चा है खुदा एवं जो क्रूस पर कुरबान है वों मेरा मसीहा है, लकड़ी पर लटका नासरी देने को जिन्दगी इत्यादि गीतो को गाकर प्रभु की आराधना की।प्रथम वाणी- ‘हे पिता इन्हें क्षमा कर” दूसरी वाणी” तू आज ही मेरे साथ स्वर्ग लोक में होगा, तीसरी वाणी हे नारी देख ये तेरा पुत्र है, चौथी वाणी- हे मेरे परमेश्वर तूने मुझे क्यो छोड़ दिया, पाँचवी वाणी- मै प्यासा हूँ, छठी वाणी- पूरा हुआ एवमं सातवी व अंतिम वाणी- जो प्रभु ने क्रस पर से कही थी “हे पिता मैं अपनी आत्मा तेरे हाथ में सौपता हूँ” इन वाणियों को पादरी अनिल गिलवर्ट, पादरी पप्पू यादव, पादरी इन्द्रकुमार दास, मिसेज हैलीना सिंह, पादरी संजय आल्विन, भाई विजय श्रीवास्तव इत्यादि पादरियों ने प्रचार किया। चर्च के प्रमुख पादरी जितेन्द्र सिंह ने गुड फ्राइडे का संदेश देते हुये लोगो को बताया कि प्रभु यीशु मसीह ने सारी मानवता को पाप से नाश होने से बचाने के लिये सारे संसार के पापों को अपने ऊपर उठाकर क्रूस पर चढ़कर खुद को बलिदान कर दिया ताकि सम्पूर्ण मानव जाति का पाप से छुटकारा एवं उद्धार हो सके। चर्च में उपस्थित सभी लोगो ने विश्व की शांति के लिये व सभी धर्मो के बीच शांति स्थापित हो और देश की उन्नति हो इन विषयों के लिए विशेष प्रार्थनायें की, साथ ही उन्होंने कानपुर के समस्त मसीह समाज से यह अपील करते हुये निवेदन किया कि दि० 05 अप्रैल को भोर को 02:00 बजे से ईस्टर पर्व के अवसर पर आयोजित यूनाईटेड ईस्टर डॉन सर्विस जो क्राइस्ट चर्च इण्टर कालेज ग्राउन्ड, माल रोड कानपुर में आयोजित हो रही है,अवश्य सम्मिलित होकर प्रभु यीशु के उठने की खुशियों को मनायें।उपस्थित लोगों में पादरी जितेन्द्र सिंह, मिसेज हैलीना सिंह,पूर्णिमा जेम्स,मुकेश वर्मा,राकेश मसीह,जयवीर सिंह,पादरी हरी सिंह,मार्था पॉल, पादरी ब्रजेश कुमार,भाई जयराम वर्मा,पादरी संदीप मसीह,भाई सुनील कुमार,भाई रामप्रकाश,भाई विश्वजीत एवं अन्य तमाम मसीह लोग उपस्थित थे।
