
महंगी किताबों और अभिभावकों के शोषण के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन और पदयात्रा
कानपुर।महंगी शिक्षा, महंगी किताबों और अभिभावकों के हो रहे शोषण के खिलाफ आज जीआईसी चौराहा, चुन्नीगंज पर कानपुर महानगर कांग्रेस द्वारा अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया और सरकार से अभिभावकों के उत्पीड़न को तत्काल बंद कराने की मांग की। साथ ही चुन्नीगंज चौराहे से GIC चौराहे तक पदयात्रा भी निकाली।इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे और जमकर नारेबाजी की गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से महंगी किताबें, ड्रेस और स्टेशनरी खरीदने के लिए अभिभावकों को मजबूर किया जा रहा है, जो कि सरासर अन्याय है।
पवन गुप्ता ने कहा कि पहले ही देर हो रही है क्योंकि सत्र शुरू हो गए हैं या शुरू होने वाले हैं।अभिभावकों को महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जा चुका है और शासन प्रशासन चुप रहे।कई स्कूलों ने अब तक 9000 तक की बुक सेट का बोझ अभिभावकों को दिया है।क्या मापदंड है कौन देखे।अभिभावक बच्चों से भावनात्मक लगाव के कारण चुप चाप ये बोझ सहते हैं।
कांग्रेस जनों ने सरकार से मांग करी कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जाए और अभिभावकों का आर्थिक शोषण तुरंत बंद कराया जाए।तुरंत ऐसे हर स्कूल की जांच की जाए जहां महंगी किताबें लेने को मजबूर किया जा रहा हैं।एक जगह से महंगी किताब लेने के लिए बाध्य करना बंद किया जाए और एक ही कोर्स के लिए एक ही किताब के सेट का नियम लागू किया जाए।अलग अलग स्कूल एक बोर्ड के हैं तो अलग अलग किताबें क्यों।एक किताब होंगी तो सस्ती भी होंगी और लोगों के बीच उपलब्धता भी दिखेगी।
कांग्रेसजनों ने तत्काल हस्तक्षेप की मांग करी।
