कानपुर बर्रा के हिस्ट्रीशीटर पर शिकंजा, होटल में अवैध गतिविधियों के कनेक्शन की जांच तेज

 

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक गंभीर मामले की जांच में जुटी गैर राज्य की युवती की तहरीर पर आरोपी रोहित वर्मा के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

 

मामला रावतपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली गैर राज्य की एक युवती को होटल किसी अन्य होटल में नौकरी दिलाने के बहाने गलत गतिविधिया कर उसका शोषण का वीडियो बनवाया और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल और फिर उसे वायरल करने की धमकी दी।

 

पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से मामले की उच्च स्तरीय जांच के बाद पुलिस ने एक अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, इस पूरे प्रकरण में एक बड़े नेटवर्क के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

 

इसी कड़ी में पश्चमी जोन के कई होटलों में क्राइम ब्रांच की टीम ने एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके और आईपीएस शिवा सिंह के नेतृत्व में औचक चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध गतिविधियों और लोगों की गहन जांच की जा रही है।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश किया जाएगा और इसमें शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *