कानपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधार को लेकर बड़ा फेरबदल की चर्चा से ट्रैफिक विभाग में मचा हड़कंप
कानपुर कमिश्नरेट में पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुचारू बनाने के लिए बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में यातायात डीसीपी द्वारा विभाग के अंदर जमीनी स्तर पर फेरबदल की चर्चाओं ने पूरे ट्रैफिक महकमे में हलचल बढ़ा दी है।सूत्रों के मुताबिक, ट्रैफिक लाइन में तैनात लाइन प्रभारी, ड्यूटी मुंशी ,मेजर एवं सेक्टर प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव की योजना बनाई जा रही है। माना जा रहा है कि यह कदम शहर में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक दबाव और जाम की समस्या को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।चौबीस घंटों में फेरबदल होने की संभावना!हैं।वहीं, विभागीय चर्चाओं में यह भी सामने आ रहा है कि ट्रैफिक लाइन की कमान टीआई लाइन राजेश मिश्रा को सौंपी जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।फिलहाल, प्रस्तावित फेरबदल को लेकर विभाग के कर्मचारियों में असमंजस और हलचल का माहौल है। अब सभी की नजरें पुलिस प्रशासन के अगले आधिकारिक आदेश पर टिकी हुई हैं, जिससे तस्वीर साफ हो सकेगी।
