आज दिनांक 05/04/2026 को समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण कार्यालय में जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बिठूर श्री मुनीन्द्र शुक्ला जी की अध्यक्षता में मासिक बैठक सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर महर्षि कश्यप जी एवं श्रृंगवेरपुर के राजा निषाद राज महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई, जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मुनीन्द्र शुक्ला जी ने निषाद राज महाराज के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों को साझा किया तथा वीरांगना फूलन देवी जी के संघर्षों का उल्लेख करते हुए बताया कि माननीय स्व० श्री मुलायम सिंह यादव जी ने उन्हें रिहा कर संसद तक पहुंचाया, जिसकी शोषित, वंचित एवं पीड़ित समाज द्वारा व्यापक सराहना की गई। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी ने उसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए फूलन देवी जी की बहन श्रीमती रुकमणी निषाद को समाजवादी महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर सम्मान दिया।

उन्होंने आगे कहा कि 14 अप्रैल को डॉ० भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पूरे जिले की प्रत्येक विधान सभा एवं सेक्टर स्तर पर भव्य रूप से मनाई जाएगी, जिसका निर्देश माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा दिया गया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद श्री राजाराम पाल जी ने भी दोनों महापुरुषों के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं सभी कार्यकर्ताओं से 14 अप्रैल को भव्य आयोजन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव श्री जितेन्द्र कटियार जी ने किया।

कार्यक्रम में अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप, सतीश निगम (पूर्व विधायक, कल्याणपुर), फतेह बहादुर सिंह गिल (पूर्व प्रत्याशी, महाराजपुर), सर्वेश यादव (पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, छात्र सभा), राजीव शर्मा (प्रदेश सचिव), राजीव सैनी (प्रदेश सचिव), सोमेन्द्र शर्मा (एडवोकेट), जयराम सिंह यादव (राज्य कार्यकारिणी सदस्य), श्यामसुंदर यादव (जिला उपाध्यक्ष), रघुनाथ सिंह यादव, मगन सिंह भदौरिया, योगेश वर्मा, किशन लाल गौतम, हरि प्रसाद कुशवाहा (कार्यालय प्रभारी, कानपुर ग्रामीण), श्रीमती अर्चना रावल (जिला अध्यक्ष, महिला सभा), श्रीमती द्रोपदी पाल (कोषाध्यक्ष, महिला सभा), सुश्री अंजली सिंह (विधानसभा अध्यक्ष, महिला सभा बिठूर), अजीत यादव (जिला सचिव), कर्मवीर सिंह यादव, मोनू चौहान, रंजीत तोमर, आशीष कुमार गौतम, सुनील मांझी (जिला सचिव), दीपक पासी जिला सचिव, आदर्श द्विवेदी (पार्षद, बिठूर), मनोज कुमार शुक्ला, शिशुपाल सिंह भदौरिया, अनिल सोनकर वारसी (वरिष्ठ सपा नेता, घाटमपुर), विनय कोरी (वरिष्ठ सपा नेता, बिल्हौर), नसीम रजा (प्रवक्ता), अनिल सोनकर, रितेश सोनकर, संतोष यादव (विधानसभा अध्यक्ष, महाराजपुर शहरी), के.के. कुशवाहा (विधानसभा अध्यक्ष, बिठूर), चंद्रशेखर यादव (विधानसभा अध्यक्ष, कल्याणपुर), वासिद सिद्दीकी (महासचिव, कल्याणपुर), सौरभ सिंह (जिला अध्यक्ष, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड), रंजन पासी (जिला अध्यक्ष, अनुसूचित प्रकोष्ठ), हिरेंद्र सिंह सेंगर (एडवोकेट) सहित बड़ी संख्या में साथियों ने सहभागिता की।

साथ ही अभिषेक यादव, सत्यम बाजपेई, शिवम मिश्रा, रहीश, मुकेश कुमार, शैलेन्द्र यादव (ब्लाक अध्यक्ष, शिवराजपुर), विकास यादव, जय प्रकाश सिंह, अमित सिंह, नाहर सिंह यादव, यदुवीर सिंह, रितेश यादव, राजू गुप्ता, हरिओम राजपूत, इंद्रजीत, अजमेर, पंकज, सुरेन्द्र सिंह, महेंद्र सिंह चौहान, मनु, अंशु, फिरोज अहमद (जिला कार्यकारिणी सदस्य), रवि कश्यप, प्रांशु, शिव गुप्ता, हर्षवर्धन गुप्ता, सागर सिंह राजावत, निरंजन शाहू, सुमेर सिंह, रोहित, आयुष्ट, इरशाद मंसूरी, शरद पांडेय, अनुराग पाल, अमित पाल, अमितेश नारायण त्रिपाठी (पूर्व पार्षद प्रत्याशी), मोहित मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, विपिन सिंह, आदित्य यादव, गोबिंद यादव, दिलीप, राममिलन कुशवाहा, हरिकेश यादव, वीरेंद्र सिंह, विजय लाल पासी, हिमांशु पाल, सौरभ सिंह, डॉ. वाई.पी. सिंह, रज्जन पाल, राम शुक्ला, देशराज पाल (प्रधान), अश्वनी कुमार, चंदी पासी (पूर्व ब्लाक प्रमुख, सरसौल), संदीप यादव, दीपू कुशवाहा आदि साथियों ने भी अपने विचार रखे।

सभी ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता एवं मिशन 2027 को सफल बनाने का संकल्प लिया

प्रमाणित करता

नसीम रज़ा( प्रवक्ता)

8840869217

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *