बाबू जगजीवन राम जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित

 

कानपुर। महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की जयंती के अवसर पर आज कानपुर महानगर कांग्रेस द्वारा श्याम नगर और जूही परमपुरवा में महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्याम नगर सभा का संयोजन राकेश निगम ने किया और जूही सभा का संयोजन रमणीक चतुर्वेदी ने किया।

 

दोनों कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबू जगजीवन राम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि बाबू जगजीवन राम जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज के कमजोर वर्गों, दलितों एवं वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने सामाजिक समानता, न्याय और अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाया।

 

 

राकेश निगम ने कहा कि आज के समय में बाबू जगजीवन राम के आदर्श और विचार और भी अधिक प्रासंगिक हैं।

 

रमणीक चतुर्वेदी ने कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता, भाईचारा और न्याय स्थापित करने का संकल्प लेना चाहिए।

 

दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता,रमणीक चतुर्वेदी,राकेश निगम,अवनीश सलूजा,नौशाद आलम मंसूरी,हरीश बाजपई,रितेश यादव, दिलीप शुक्ला,विकास सोनकर,राम स्वरूप तिवारी, अशफाक अहमद, रवि शंकर, राज किशोर, सीता अग्निहोत्री, अरविंद गौतम, शौकत अली,चंदन वर्मा, पूजा भारद्वाज,संजीव मिश्रा, दीपक त्रिवेदी, शब्लू, खलील, खुर्शीद, पिक्कू, आफताब अहमद, मदन मोहन राखरा, आनंद वर्मा, चांद अली, उमेश दीक्षित, उमेश्वरी देवी,विजय शंकर,नरेश चंद्रा,ओमेश्वरी देवी,विजय प्रकाश शर्मा,के के श्रीवास्तव,प्रदीप यादव,ममता देवी,सुमित पाल,अभी गुप्ता,स्वप्निल मिश्रा व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, प्रबुद्ध जन और भारी संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *