
इको-फ्रेंडली मंडल कार्यशालाओं का सफल आयोजन, प्लास्टिक मुक्त आयोजन की सराहना
आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण के अंतर्गत ओम पुरवा मंडल, बर्रा मंडल एवं किदवई नगर मंडल की पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशालाएं सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। इन कार्यशालाओं की विशेषता यह रही कि सभी कार्यक्रम पूरी तरह से इको-फ्रेंडली तरीके से आयोजित किए गए, जिनमें किसी भी प्रकार के प्लास्टिक या डिस्पोजेबल सामग्री का उपयोग नहीं किया गया।
मीडिया प्रभारी श्री संजीव बेरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन कार्यशालाओं में पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए प्लास्टिक मुक्त आयोजन का संकल्प लिया गया, जो सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक रहा।
बर्रा मंडल की कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी श्री अनूप गुप्ता जी तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल जी ने इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक जीवन में भी प्लास्टिक के उपयोग को त्यागें और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाएं।
कार्यशाला के दौरान सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्लास्टिक डिस्पोजेबल का प्रयोग न करने का संकल्प लिया तथा इस विषय को जन-जन तक पहुंचाने का निश्चय किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष श्री शिवराम सिंह, जिला महामंत्री श्री गणेश शुक्ला, श्री जसविंदर सिंह, श्री अर्जुन बेरीया, मंडल अध्यक्ष श्री आनंद तिवारी, श्री दीपांकर मिश्रा एवं श्री सनी जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
