सेंट्रल से गुवाहाटी के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
…कोलकाता स्पेशल के संचालन में संशोधन
कानपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने कानपुर सेंट्रल से गुवाहाटी के लिए साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने तथा कानपुर सेंट्रल–कोलकाता विशेष ट्रेन के संचालन में संशोधन करने का निर्णय लिया है।
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 04127/04128 कानपुर सेंट्रल–गुवाहाटी साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से प्रत्येक गुरुवार 9 अप्रैल से 14 मई 2026 तक कुल छह फेरों में चलेगी, जबकि वापसी में गुवाहाटी से प्रत्येक शुक्रवार 10 अप्रैल से 15 मई 2026 तक छह फेरों में संचालित होगी। ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें दो एसएलआरडी, छह सामान्य, छह स्लीपर और दो एसी थर्ड टियर कोच शामिल रहेंगे। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से सुबह 8 बजे प्रस्थान कर फतेहपुर, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी कैंट, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, नौगछिया, कटिहार, बारसोई, किशनगंज, अलुआबाड़ी रोड, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचबिहार, न्यू अलीपुरद्वार, कोकराझार, न्यू बोंगाईगांव, बरपेटा रोड, रंगिया और कामाख्या होते हुए शुक्रवार शाम 7 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन गुवाहाटी से शुक्रवार रात 10 बजे प्रस्थान कर रविवार सुबह 7:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।
इसके अलावा रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 04157/04158 कानपुर सेंट्रल–कोलकाता साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन में भी संशोधन किया है। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से प्रत्येक सोमवार 6 अप्रैल से 29 जून 2026 तक 13 फेरों में चलेगी, जबकि वापसी में कोलकाता से प्रत्येक मंगलवार 7 अप्रैल से 30 जून 2026 तक 13 फेरों में संचालित होगी। इस ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें दो एसएलआर/डी, आठ सामान्य, नौ स्लीपर, चार एसी थर्ड टियर और एक एसी सेकेंड टियर कोच शामिल होंगे।
कानपुर सेंट्रल से यह ट्रेन दोपहर 1 बजे प्रस्थान कर फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, गोमो, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्धमान, बंदेल और नैहाटी जंक्शन होते हुए मंगलवार सुबह 7:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन कोलकाता से मंगलवार सुबह 10:45 बजे प्रस्थान कर बुधवार सुबह 7:10 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।
2026-04-06
