युवा महोत्सव व वार्षिक उत्सव के साथ नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 150 मरीजों की जांच

 

बिल्हौर, कानपुर नगर।सोनामती पीजी महाविद्यालय में रविवार को युवा महोत्सव, वार्षिक उत्सव एवं विशाल नि:शुल्क नेत्र शिविर (मोतियाबिंद) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, समाजसेवा और स्वास्थ्य सेवाओं का समन्वय देखने को मिला।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडिटर चीफ हिंदुस्तान आशीष त्रिपाठी रहे, जबकि पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सुशील कटियार ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपने विचार व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि के रूप में एडवोकेट अभिषेक कटियार (उपाध्यक्ष, सोनामती प्रबंध समिति) ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर पूर्व चीफ एडिटर ‘हिंदुस्तान’ राजवीर सिंह, रावेंद्र कटियार एवं मनोज दिवाकर भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मधु बाजपेई की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।मुख्य अतिथि आशीष त्रिपाठी ने महाविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे विश्वविद्यालय के रूप में विकसित होने की अपेक्षा जताई। वहीं सुशील कटियार ने अपने संबोधन में श्रद्धेय राम कृष्ण कटियार के शिक्षा संबंधी विजन और उसके साकार रूप पर प्रकाश डाला।नि:शुल्क नेत्र शिविर के अंतर्गत लगभग 150 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें से 40 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित कर अग्रसारित किया गया। यह शिविर क्षेत्रीय लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ।कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद शकीम एवं रावेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उप प्राचार्य डॉ. अतुल दुबे ने महाविद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस वर्ष 28 छात्र-छात्राओं का चयन विभिन्न सरकारी सेवाओं में हुआ है, जो संस्थान के लिए गर्व का विषय है।सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संयोजन राजनारायण, वंशम, अजय, मनोरमा, याशी एवं साध्वी द्वारा किया गया, जिनके निर्देशन में विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महाविद्यालय परिवार एवं क्षेत्रीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *