अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का बिठूर पुलिस ने किया पर्दाफाश
कानपुर कमिश्नरेट के पश्चमी जोन डीसीपी एस एम क़ासिम आबिदी के सख्त रवैया के चलते बिठूर थाना प्रभारी अशोक सरोज का क्षेत्र में लगातार अपराध एवं अपराधियों पर शिकंजा शातिर चोरों का गिरोह चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार!
चोर गिरोह के शातिर आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल, एक चेसिस, दो नंबर प्लेट, एक मोबाइल फोन और चोरी के माल की बिक्री के 4700 रुपये बरामद
पुलिस के अनुसार गुप्त सूत्रो की सूचना पर मंधना क्षेत्र में घेराबंदी कर अमित सोनी उर्फ बाला (35), सुनील सोनी उर्फ सोनू (30) और सूरज कमल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह आसपास के क्षेत्रों से बाइक चोरी कर उन्हें खोलकर स्क्रैप के रूप में बेच देता था।
मुख्य आरोपी अमित सोनी पहले भी कई वाहन चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। गिरोह में सुनील सोनी कबाड़ का काम करता था, जबकि सूरज कमल बाइक मैकेनिक होने के कारण पार्ट्स अलग करने में मदद करता था।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया है। वहीं, क्षेत्रीय जनता ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।
