मंदिर में की जाएगी नर्मदेश्वर शिवलिंग व शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा
•101 बटुकों का होगा निःशुल्क यज्ञोवीत संस्कार।
•तीन द्विवसीय अक्षय तृतीया महोत्सव में होगी सर्व समाज की भागीदारी।
नरवल ,कानपुर।चाणक्य वंशज संगठन के तत्वाधान में विकास खंड सरसौल क्षेत्र अंतर्गत
नागापुर में गंगा नदी के किनारे परशुराम धाम में आगामी 19 अप्रैल से आयोजित अक्षय तृतीया महोत्सव को सर्व समाज के लोग मिलकर मनाएंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों से संबंधित रविवार को परशुराम मंदिर परिसर नागापुर में पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अन्नत कुमार मिश्रा (अंटू भैया) के नेतृत्व में बैठक के संपन्न हुई।
अनंत मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजक तो चाणक्य वंशज संगठन है।लेकिन आगामी 19 अप्रैल को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव व अक्षय तृतीया महोत्सव सर्व समाज मिलकर मनाएगा।समाज से जुड़े सभी लोगों की सहभागिता बढ़-चढ़कर होगी।उन्होंने बताया कि 17,18 व 19 अप्रैल को तीन दिवसीय अक्षय तृतीया महोत्सव के दौरान नर्मदेश्वर शिवलिंग व शिव परिवार की मंदिर परिसर में स्थापना होगी,साथ ही संगठन 101 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार निशुल्क कराएगा।भगवान परशुराम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा।
बैठक में सपा नेता मनोज कुमार शुक्ला,कांग्रेस के कनिष्क पांडेय,उमेश शुक्ला,मधु त्रिपाठी,रज्जन शुक्ला,नरेंद्र शुक्ला,तन्मय तिवारी,वैभव त्रिपाठी, राजू शुक्ला,दयानिधान तिवारी रहे।
