कानपुर- पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा थाना क्षेत्र गोविंद नगर के दुर्गाप्रसाद विद्यानिकेतन विद्यालय की एक और सकारात्मक पहल AI, Robotics & Drones Lab का उद्घाटन किया गया ।*
▫️महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि आज की दुनिया तेज़ी से बदल रही है, और इसमें Artificial Intelligence (AI), Robotics और Drones की बहुत बड़ी भूमिका है। इन तकनीकों के बारे में जागरूक होना न सिर्फ़ ज़रूरी है, बल्कि भविष्य के लिए फायदेमंद भी है। Artificial Intelligence एक ऐसी तकनीक है जिसमें मशीनों को इंसानों की तरह सोचने, समझने और निर्णय लेने की क्षमता दी जाती है। Robotics वह क्षेत्र है जिसमें रोबोट बनाए जाते हैं जो इंसानों की तरह काम कर सकते हैं। Drone यानी बिना पायलट के उड़ने वाले aircraft, जिन्हें remote या AI से नियंत्रित किया जाता है।
▫️AI, Robotics और Drones हमारी ज़िंदगी को आसान बना रहे हैं। अगर हम इनके बारे में अभी से सीखना शुरू करें, तो हम भविष्य के लिए तैयार हो सकते हैं।
▫️सावधानियाँ: AI का गलत इस्तेमाल (fake news, deepfake), Privacy issues व Drones के लिए सरकार के नियम (DGCA guidelines)… एआई रोबोटिक्स भविष्य है, लेकिन सिक्योरिटी और एथिक्स का ध्यान भी रखना होगा।
